12 July 2026

ग्रामीणों ने दिखाई मानवता: घायल नंदी को सुरक्षित पहुंचाया बढ़ते कदम गौशाला

0
IMG-20260712-WA0000
  • गोरधा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर किया रेस्क्यू, उपचार के लिए गौशाला में कराया भर्ती

कुशायता 12 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर रविवार को घायल अवस्था में मिले नंदी महाराज को ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर बढ़ते कदम गौशाला संस्थान, केकड़ी पहुंचाया गया। नंदी के पैर में रस्सी बंधी होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक रस्सी काटकर नंदी को मुक्त कराया।इसके बाद ग्रामीणों ने नंदी को सुरक्षित वाहन से उपचार एवं बेहतर देखभाल के लिए बढ़ते कदम गौशाला संस्थान, केकड़ी पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

इस गौसेवा कार्य में काग्रेस सावर पंचायत समिति पूर्व प्रत्याशी के प्रतिनिधि सांवरलाल मीणा, भारतीय जनता पार्टी के केकडी पंचायत के पुर्व सदस्य देवेंद्र मेघवंशी, ग्राम पंचायत गोरधा के वार्ड सदस्य सुरेश, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय केपूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद खाती, ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के प्रशासक पपिता देवी मीणा के प्रतिनिधि सोहनलाल मीणा, राजेश बलाई, भवानी सिंह सोलंकी, नंद बलाई, मनोज बलाई एवं रामपाल सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।ग्रामीणों ने कहा कि गौसेवा और बेसहारा जीवों की रक्षा करना समाज का नैतिक दायित्व है। घायल नंदी को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page