टांकावास में ग्रामीण सेवा शिविर का किया आयोजन समस्याओं का किया समाधान

कुशायता 09 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत टांकावास में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया ।
इस शिविर में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव , सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, प्रशासक विजय प्रताप सिंह रॉबिन बना ,भाजपा जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंगलाल भील, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत सिंह, मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण मलावत, मंडल उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा,युवा नेता रोहित गुर्जर ,सत्यनारायण बैरवा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, उपखंड कार्यालय कार्मिक विनोद सैन, ग्राम विकास अधिकारी शिवराज माली, कनिष्ठ सहायक प्रेमचंद मेहर, राकेश गुर्जर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उक्त शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना एवं उन योजना से आम जनों को लाभान्वित करना है ! शिविर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया ! शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आम जन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
शिविर में पट्टा वितरण 15, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 9 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति , प्रधानमंत्री आवास के 2 लाभार्थि को तृतीय किस्त स्थानांतरण एवं 2 लाभार्थी को द्वितीय किस्त स्थानांतरण, पेंशन सत्यापन 6, जन आधार संशोधन 12 , प्रधानमंत्री जनधन खाता अंतर्गत 5 लाभार्थियों के खाते खोले गए ,महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 38 , कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को मूंग मिनी किट वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड अंतर्गत 10 वितरण, चिकित्सा विभाग द्वारा 78 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, आयुर्वेद विभाग द्वारा 63 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, विद्युत विभाग अंतर्गत 3 सोलर कनेक्शन आवेदन व इंडेकशन वितरण,परिवहन विभाग द्वारा 9 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड पंजीकरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण 35, आपसी सहमति एवं बटवारा प्रकरण 10, प्रधानमंत्री किसान योजना पंजीकरण 55, राजस्व विभाग अंतर्गत नामांतरण प्रकरण 25 , सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी 6 प्रकरण, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 37 , सहित विभिन्न कार्य संपादित किए गए ।