6 July 2026

किशनगढ़ की बेटी कुसुमलता कुमावत को मिला ‘बेस्ट मीडिया पर्सन’ अवार्ड

0
IMG-20260706-WA0006
  • राष्ट्रीय युवा संसद में किशनगढ़ की बेटी कुसुमलता कुमावत को मिला ‘बेस्ट मीडिया पर्सन’ अवॉर्ड, देशभर के 35 प्रतिभागियों में रहीं प्रथम, सिलोरा गांव में रहता है कुमावत परिवार

किशनगढ़ 6 जुलाई केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) सिलोरा (किशनगढ़),जयपुर नगर निगम में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद के तृतीय संस्करण के अंतर्गत “देश की बात युवाओं के साथ” कार्यक्रम में अजमेर के किशनगढ़ स्थित सिलोरा निवासी कुसुमलता कुमावत ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए 35 प्रतिभागियों के बीच प्रथम “बेस्ट मीडिया पर्सन” अवॉर्ड प्राप्त कर पूरे राजस्थान एवं अजमेर-किशनगढ़, सिलोरा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कुसुमलता कुमावत को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है तथा ऐसे प्रतिभाशाली युवा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन को नई दिशा देंगे।*अपने प्रखर विचारों से साबित की काबिलियत* : कुसुमलता कुमावत ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। भारत के उज्ज्वल भविष्य, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा अपने ज्ञान, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के बल पर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। राष्ट्रहित और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बनेगी।”

भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना:

इनके भाई कमल कुमावत ने कहा की कुसुमलता की इस उपलब्धि ने न केवल हमारे परिवार बल्कि पूरे समाज और अजमेर जिले को गौरवान्वित किया है। सिलोरा निवासी अमरचन्द कुमावत, जो सिलाई का व्यवसाय करते हैं, उनकी पुत्री कुसुमलता ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। कुसुमलता, सामाजिक एवं रजनीतिक कार्यकर्ता कमल कुमावत की बहन हैं और उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश और समाज की सेवा करना है, जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

जनप्रतिनिधियों और आमजन ने दी शुभकामनाएं

कुसुमलता की इस सफलता पर परिवार, समाज, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कुसुमलता और कुमावत परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस बात का प्रमाण भी कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और सकारात्मक सोच से राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट पहचान बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page