कुशायता के वीर तेजा जी महाराज के स्थान से बिसुदनी जाने वाले रास्ते ढोला तक सड़क किनारे उगे बिलायती बबूल जेसीबी से हटाए, राहगीरों को मिलेगी राहत

कुशायता 02 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय से वीर तेजाजी महाराज के स्थान से बिसुदनी ढोला तक जाने वाले डामरीकरण सड़क मार्ग के दोनों ओर उगे बिलायती बबूल को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाने का कार्य किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे फैले कांटेदार बबूल हटाए जाने से अब वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार राकेश जैन जूनिया की देखरेख में जेसीबी मशीन लगाकर सड़क के दोनों ओर उगे बिलायती बबूल हटाए गए। हालांकि कुछ स्थानों पर बबूल को जड़ सहित उखाड़ने के बजाय केवल झुका दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर शेष बचे बबूल को भी पूरी तरह हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।ग्रामीणों ने बताया कि कुशायता का झोपड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे फैले कांटेदार बबूल के कारण लंबे समय से दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
अब अधिकांश बबूल हट जाने से सड़क सुरक्षित हुई है और आवागमन सुगम हो गया है।इस संबंध में ठेकेदार राकेश जैन जूनिया ने बताया कि कार्य के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क के दोनों ओर उगे बिलायती बबूल हटाए गए हैं, जिससे मार्ग को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।