27 June 2026

ग्राम पंचायत गुलगांव में ग्रामीण शिविर कल होगा आयोजित

0
Screenshot_2026-06-26-19-46-42-59_1c337646f29875672b5a61192b9010f9
  • ग्रामीण सेवा शिविर शनिवार को ग्राम पंचायत गुलगांव में, विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी

कुशायता 26 जून ( केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गुलगांव मुख्यालय पर शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं का एक ही स्थान पर निस्तारण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत गुलगांव के प्रशासक नीरज चौधरी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिविर का आयोजन शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आईटी सेंटर में किया जाएगा।

शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य, श्रम, आयोजना, सहकारिता, शिक्षा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय स्वीकृति, आवासीय पट्टों का वितरण तथा ई-मित्र से संबंधित विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।ग्राम पंचायत गुलगांव मुख्यालय के
प्रशासक नीरज चौधरी ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page