24 June 2026

महंताई चादर, विशाल भंडारा और भजन संध्या शामिल, भजन सम्राट प्रकाशदास जी महाराज अपनी प्रस्तुति देंगे।

0
Screenshot_2026-06-24-20-04-56-50_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बघेरा 24 जून (केकड़ी पत्रिका) निकटवर्ती काबरिया गांव में 29 जून 2026 को एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महंताई चादर, विशाल भंडारा और भजन संध्या शामिल है। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाशदास जी महाराज अपनी प्रस्तुति देंगे।

यह कार्यक्रम तुलसीदास जी की बावड़ी के बालाजी, काबरिया में संपन्न होगा। 29 जून, सोमवार को प्रातः 9:15 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न आयोजन होंगे। भजन सम्राट प्रकाशदास जी महाराज (किवाड़ा, निवाई) अपनी मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 28 जून 2026, रविवार को जागरण एवं सत्संग के साथ होगी। यह पूरा आयोजन महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज (खड़ेश्वर बाबा) के सानिध्य में होगा।चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष बाबा हनुमान दास ने बताया कि
इस धार्मिक आयोजन में कई संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। इनमें श्री श्री 1008 महंत जगदीश दास जी महाराज (इंदौर), महंत बालकदास जी नासिरदा, महंत धनादास जी महाराज और राजारामदास जी सहित अन्य संतजन शामिल होंगे।

प्रकाशदास जी महाराज को “संत भजन सम्राट” के नाम से जाना जाता है। वे अपने मधुर भजनों, धार्मिक प्रवचनों और संत परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध हैं। वर्षों से वे भक्ति संगीत और सत्संग के माध्यम से समाज में धार्मिक जागृति का संदेश दे रहे हैं। उनकी सरल शैली और भक्ति रस से ओतप्रोत भजन राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं।

आयोजन समिति ने आसपास के सभी गांवों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page