24 June 2026

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन कल

0
IMG-20260624-WA0007

कुशायता, 24 जून ( केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं फलेगशिप योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए दिनांक 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक जन कल्याणकारी शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा| जिसमें राजस्व विभाग के अतिरिक्त 22 विभागों द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी| अभियान का नोडल विभाग राजस्व व सहायक नोडल विभाग पंचायत राज रहेगा|शिविरों में हमारा ये उद्देश्य होना चाहिए है| कि जो भी व्यक्ति शिविर में आए उसका कार्य उसी दिन पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जावे ।

शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से सांय 6.00 बजे तक कुछ कार्य अपूर्ण लंबित रहते हैं |तो विभाग वार उसकी सूची संधारित की जाकर समय बंद रूप से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए अभियान के समस्त बिंदु पर पूर्ण कार्रवाई कर राज्य सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को प्राप्त हो सके|ग्रामीण सेवा 2026 में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज द्वारा किए जाने वाले कार्यों का संक्षिप्त विवरण नियम अनुसार|ग्रामीण विकास विभागयोजना अंतर्गत आवासहीन पात्र परिवारों को पट्टा वितरण किया जाएगा।

योजना अंतर्गत शेष द्वितीय एवं तृतीय किस्त जारी करना |महात्मा गांधी नरेगावीबी-जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार करना| महात्मा गांधी नरेगा योजना से वी बी -जीराम जी योजना की शिफ्टिंग के संबंध में जानकारी| वीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रस्ताव प्राप्त करना`पंचायत राज विभाग की स्वीकृतिया जारी करना |सामुदायिक स्वच्छता परिसर की स्वीकृतिया जारी करना|अंकियाशील सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को क्रियाशील बनाना| सोख्ता गढढे में मेजिक पिट की स्वीकृतिया जारी करना एवं पुर्व निर्मित साफ सफाई करना,भूमि आवटन से शेष और आर आर सी केंन्दो हेतू जमीन आवंटित करना| ठोस कचरा अवशिष्ट नियम 2026 की जानकारी आमजन को देना चाहिए|।

राजस्थान पंचायत राज नियम 1969 में नियम 143 से 159 तक के प्रावधानानुसार विनियमितीकरण रियायती कीमत पर नि:शुल्क आवंटन के जरिये दिए जाने का कार्य|विमुक्त घुमन्तू एवं अध्दमुमन्तु श्रेणी के परिवारों हेतु राजस्थान पंचायत राज नियम 1996 में के नियम 1958 के तहत भूखंड पटा आवंटन करना| ग्राम पंचायत द्वारा जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना,कार्यवाहक सावर उप खण्ड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णवसावर पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी देवकरण बेरवा ने 24 जून को धून्धरी 25 जून को ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसके प्रभारी सावर पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी चिरजी लाल वर्मा होगे| सहयोगी कार्मिक राकेश गुर्जर होगे।

27 जून को ग्राम पंचायत गुलगांव में 29 जून को ग्राम पंचायत चितिवास मुख्यालय पर 30 जून को ग्राम पंचायत आमली मुख्यालय पर 1 जूलाई2026 को ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके प्रभारी सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल एलडीसी दयाराम मीना |2 जूलाई 2026 को ग्राम पंचायत आमली मुख्यालय पर 3 जूलाई को ग्राम पंचायत सदारा 6 जूलाई को ग्राम पंचायत मैहरूकला विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा होगे 7 जूलाई को 2026 ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा| ओर शिविर कै प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा होगे ।

कनिष्ठ सहायक राकेश गुजर होगे|8 जूलाई को 2026 को ग्राम पंचायत घटियाली मुख्यालय पर 9 जूलाई को 2026 ग्राम पंचायत टाकावास मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा उसके प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा होगे| कनिष्ठ सहायक राकेश गुजर होगे| 10 जूलाई को 2026 को ग्राम पंचायत कालेडा कंवर जी मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा| जिसके प्रभारी सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा होंगे और सहयोगी की कार्मिक दयाराम मीणा होगे| ओर ग्राम सेवा शिविर की तैयारी जोर शोर के साथ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page