22 June 2026

होम्योपैथिक महाविद्यालय केकड़ी द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलता पूर्वकआयोजन,महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र छात्राओं एवं लगभग 98 नागरिकों का सफलतापूर्वक नेत्र जांच किया गया

0
IMG-20260622-WA0011

केकड़ी 22 जून (केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर) होम्योपैथिक महाविद्यालय केकड़ी द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलता पूर्वकआयोजन।यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी केकड़ी के सर्जरी एवं प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग के द्वारा दिनांक 22 जून 2026 को गुरु नानक आई हॉस्पिटल केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र छात्राओं एवं लगभग 98 नागरिकों का सफलतापूर्वक नेत्र जांच किया गया। शिविर में मुख्यतः मोबाइल एवं कंप्यूटर ज्यादा समय तक उपयोग में लेने से आंखों में आई शुष्कता की समस्या के मरीज मिले।

शिविर में गुरु नानक आई हॉस्पिटल केकड़ी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोविंद सेवानी ने अपनी टीम के साथ सेवाएं दी। शिविर में शामिल चिकित्सकीय टीम में विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग डॉ. नीता शर्मा,विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर, सहायक आचार्य सर्जरी विभाग डॉ. स्वाति शर्मा, सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने गुरु नानक आई हॉस्पिटल टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं भविष्य में भी इस तरह के शिविरों के आयोजन हेतु अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page