एलआईसी के वरिष्ठ जीवन बीमा सलाहकार प्रदीप सिंह भदौरिया ने ‘चलो पावापुरी’ प्रतियोगिता की क्वालीफाई
बिजयनगर 22 जून (केकड़ी पत्रिका/संवाददाता तरनदीप सिंह टूटेजा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा विजयनगर के वरिष्ठ जीवन बीमा सलाहकार प्रदीप सिंह भदौरिया ने एलआईसी की प्रतिष्ठित ‘चलो पावापुरी’ प्रतियोगिता क्वालीफाई कर शाखा एवं अजमेर मंडल का नाम गौरवान्वित किया है।श्री भदौरिया वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक चार प्रमुख प्रतियोगिताएं क्वालीफाई कर चुके हैं, जिनमें चलो अयोध्या धाम, चलो मनाली, चलो गोवा एवं चलो पावापुरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विजयनगर शाखा को गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य अभिकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।
इस अवसर पर शाखा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में शाखा प्रबंधक बाबूलाल, सहायक शाखा प्रबंधक आर.एस. चौहान एवं विकास अधिकारी पंकज मिश्रा ने प्रदीप सिंह भदौरिया का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।विजयनगर शाखा से ‘चलो पावापुरी’ प्रतियोगिता क्वालीफाई करने वाले अन्य अभिकर्ताओं में नरेंद्र चौहान, सत्य प्रकाश वैष्णव, अंजलि जाट, राकेश तेली, राहुल सेन, त्रिलोक कटारिया एवं बजरंग लाल शर्मा शामिल हैं।शाखा प्रबंधक बाबूलाल ने सभी सफल अभिकर्ताओं को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।