लियो क्लब बिजयनगर रॉयल की नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन
बिजयनगर 15 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा) बिजयनगर। लियो क्लब बिजयनगर रॉयल की साधारण सभा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद पर शुभम बंब, सचिव पद पर दीपक जोगड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर विमर्श जैन को मनोनीत किया गया।सभा के दौरान क्लब के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष चरित्र नाबेड़ा का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी लियो सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने नेतृत्व और सेवाभाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।इस अवसर पर लियो कनवीनर अनिल भंडारी, लायन अमित लोढ़ा, सुरेंद्र सिंघवी, लियो क्लब अध्यक्ष अमित बडोला, सचिव मोहित पटौदी, कोषाध्यक्ष अंकित टोडरवाल सहित नवीन चोपड़ा, शुभम छाजेड़, संस्कार जैन, नितिन चपलोत, मंदीप जैन, पुनीत जैन, सौरभ बांठिया, अंकुश जैन, संयम रांका, भानु शर्मा, दीपक लोढ़ा, सुरेंद्र लोढ़ा, वैभव लोढ़ा, निखिल जैन, अंकुश मुणोत, सौरभ चौधरी, मोहित कावड़िया, विश्वजीत, शिवम सोनी, आकाश गोखरू, हर्षित नाबेड़ा, नवीन पोखरना, अंकुर कोठारी, सौरभ लूणावत, पवन बोहरा, अंकित बोहरा सहित बड़ी संख्या में लियो सदस्य उपस्थित रहे।नई कार्यकारिणी के गठन से क्लब में उत्साह का माहौल है तथा आने वाले समय में सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।