16 June 2026

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिसुदनी में स्टेट वर्चुअल एन क्यू ए एस असेसमेंट आयोजित स्टेट टीम ने वर्चुअल मूल्यांकन कर महत्वपूर्ण पहलुओं का कियाआंकलन

0
Screenshot_2026-06-15-20-00-35-41_7352322957d4404136654ef4adb64504

कुशायता 15 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र बिसुदनी में सोमवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एन क्यू ए एस असेसमेंट प्रोग्राम का वर्चुअल आयोजन किया गया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया को द्वारा संपन्न किया गया। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र बिसुदनी केकार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनू कुमार धोबी, राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र बिसुदनी एएनएम सुमित्रा भील ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र कुशायता अनुराधा कंडारे ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केन्द्र गोरधा के ए एन एम लीला मीणा आशा सहयोगिनी संतरा कहार एवं सावर ब्लॉक टीम बसंत कुमार स्वास्थ्य अधिकारी नावेद ख़ान राहुल बाकलीवाल लोकेंद्र सिंह दुर्गाशंकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता लीला मीणा ने भाग लिया और स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की जानकारी टीम को उपलब्ध कराई।

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एन क्यू ए एस भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता सुधार और बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण ढांचा है। इसके अंतर्गत सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण सहित 8 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार कर उन्हें मान्यता प्रदान करना है, जिससे सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता में वृद्धि हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page