धन-धन सतगुरु श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब बिजयनगर में होंगे धार्मिक आयोजन
बिजयनगर, 14 जून (केकड़ी पत्रिका तरन दीप सिंह) धन-धन सतगुरु श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा, बिजयनगर द्वारा 18 जून 2026 (गुरुवार) को गुरुद्वारा साहिब, बिजयनगर में श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।ट्रस्ट के प्रधान गुरुभेज सिंह टुटेजा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात 11:30 बजे से 11:45 बजे तक सहज पाठ की समाप्ति होगी।
वहीं 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाई साहब भाई नवनीत सिंह जी एवं समूह संगत गुरु यश का गुणगान करेंगे। संगत कीर्तन श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेगी।धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर प्रसाद भी आयोजित रहेगा। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा, बिजयनगर ने समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने तथा सेवा में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।इस अवसर पर गुरु अर्जन देव जी के महान बलिदान, मानवता, सेवा और समर्पण की भावना को स्मरण करते हुए संगत श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होगी।यह जानकारी ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा, बिजयनगर के प्रधान गुरुभेज सिंह टुटेजा ने दी।