पांच साल बाद पिपलाज पहुंचा बीसलपुर का पानी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Oplus_16908288
- अवैध कनेक्शनों पर PHED की बड़ी कार्रवाई, 21 नल कनेक्शन काटे, 32-32 हजार 124 रूपये से अधिक का जुर्माना
कुशायता 06 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत पिपलाज में शनिवार को करीब पांच वर्ष बाद बीसलपुर पेयजल योजना का पानी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और संतोष दिखाई दिया। बीसलपुर जलापूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों ने केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया।जलदाय विभाग के जल मित्र मुकेश कुमार कुमावत ने बताया कि पिपलाज में पांच साल बाद शनिवार को बीसलपुर पानी से नियमित आपूर्ति शुरू की गई है। इससे पहले ग्रामीणों को मुख्य रूप से कुएं के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था।
ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता योगेश कटारिया एवं कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।इधर, बीसलपुर जलापूर्ति को सुचारू बनाने और पानी की चोरी रोकने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने बड़ा अभियान चलाते हुए कुशायता पम्प हाउस से पिपलाज, सुरजपुरा, चिकलिया, लोधा का झोपड़ा एवं कीडवा का झोपड़ा क्षेत्र तक जा रही मुख्य पाइपलाइन पर कार्रवाई की। विभागीय टीम ने 21 अवैध नल कनेक्शन काटकर हटाए तथा संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए।यह कार्रवाई अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचंद्र राड़ के निर्देश पर सहायक अभियंता योगेश कटारिया एवं कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा के नेतृत्व में की गई।
विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग मुख्य पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन जोड़कर पानी की चोरी कर रहे हैं, जिससे अंतिम छोर के गांवों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था।कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से जमीन में दबाई गई अवैध पाइप लाइनों को उखाड़ा गया तथा दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कुल 32-32 हजार124 रूपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा अवैध कनेक्शन लेने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सावर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।सहायक अभियंता योगेश कटारिया ने बताया कि अवैध जल कनेक्शन लेने वालों को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा भविष्य में भी पानी चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विभाग का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराना और जल संकट के दौरान पानी की बर्बादी को रोकना है।कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता योगेश कटारिया, कनिष्ठ अभियंता दीपक शर्मा, सुपरवाइजर नवीन शर्मा, नोरत साहु दीपक साहू रामदेव माली विजय सिह बारेठ सत्यनारायण वैष्णव, हंसराज खारोल कुशायता सावर थाना के पुलिसकर्मी कोमल मीणा , जलदाय विभाग के कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।