4 June 2026

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी की ऐतिहासिक पहल, 40 हजार पशुपालकों को मिलेगा 10-10 लाख रुपये का बीमा सुरक्षा कवच

0
Screenshot_2026-06-04-18-50-49-03_96b26121e545231a3c569311a54cda96

अजमेर 4जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) अजमेर डेयरी के अध्यक्ष ने जिले के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए लगभग 40 हजार दुग्ध उत्पादक सदस्यों का 10-10 लाख रुपये का जीवन बीमा कराने की घोषणा की है। यह बीमा के माध्यम से कराया जाएगा।इससे पहले अध्यक्ष चौधरी के नेतृत्व में जिले की करीब 700 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों का भी 10 लाख रुपये का बीमा सफलतापूर्वक कराया जा चुका है।

अब इसी कड़ी में डेयरी संघ से जुड़े हजारों पशुपालकों को भी बीमा सुरक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।योजना का विशेष लाभ महिला सदस्यों को भी मिलेगा। डेयरी से जुड़ी लगभग 5 से 7 हजार महिलाओं का बीमा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी।सबसे बड़ी बात यह है कि बीमा प्रीमियम का कोई आर्थिक भार पशुपालकों पर नहीं पड़ेगा। प्रीमियम राशि समितियों के 2 प्रतिशत बचत खाते से वहन की जाएगी। इससे पशुपालकों को बिना अतिरिक्त खर्च के 10 लाख रुपये का सुरक्षा कवच प्राप्त होगा।

अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि सहकारी क्षेत्र का प्रत्येक पशुपालक उनके परिवार का हिस्सा है और उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना अजमेर डेयरी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों से जल्द प्रस्ताव भेजकर इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना निजी डेयरियों के मुकाबले सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत करेगी तथा दुग्ध संकलन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह पहल राजस्थान के सहकारी क्षेत्र में एक नई मिसाल के रूप में देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page