जायंट्स ग्रुप ऑफ श्रीजी द्वारा छात्रों हेतु निशुल्क पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेमिनार का किया आयोजन
ब्यावर 02 जून (केकड़ी पत्रिका/ तरन दीप सिंह) ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्रों के लाभ देने हेतु निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया श्रीजी ग्रुप अध्यक्ष जानवी भारवानी ने बताया की जायंट्स ग्रुप का श्रीजी द्वारा स्मार्ट इंग्लिश क्लासेस कोच सुंदर नाथ रावल जी के मार्गदर्शन में आज की प्रतिस्पर्धा और जरूरत को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सेमिनार लगाया गया जिसमें स्मार्ट इंग्लिश क्लासेस कोच सुंदरनाथ रावल जी ने बच्चों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के स्किल सिखाए अध्यक्ष जानवी भरवानी द्वारा भी बच्चों को समय के महत्व को बताया गया तथा बताया कि इस सेमिनार में लगभग 150 बच्चों ने दो पारियों में इस सेमिनार में उपस्थित रहे ।उपाध्यक्ष दमयंती जयपाल ने बच्चों को विषम परिस्थितियों में अनुकूल रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का मार्गदर्शन दिया सचिव महेंद्र छाजेड़ द्वारा बच्चों को श्रीजी ग्रुप द्वारा यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया इस मौके पर श्रीजी मेंबर्स में जानवी भारवानी, सुंदरनाथ रावल ,दमयंती जयपाल, महेंद्र छाजेड़ ,अमित पवार आदि उपस्थित रहेतत्पश्चात बच्चों को अल्पाहार भी श्रीजी ग्रुप की तरफ से वितरित किया गया