भारत विकास परिषद के अभिरुचि शिविर का शुभारंभ,
केकड़ी 21 मई(केकड़ी पत्रिका ) भारत विकास परिषद के अभिरुचि शिविर का शुभारंभ, 12 विधाओं में 150 प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण*केकड़ी।भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में आयोजित अभिरुचि शिविर का शुभारंभ बुधवार, 21 मई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश चंद जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।शिविर के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर महिला संयोजिका अंजू विजय ने शिविर की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि शिविर में कुल 12 विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा।शिविर में ड्राइंग सीनियर का प्रशिक्षण सलोनी विजय, मेहंदी कला का प्रशिक्षण जिया पांचाल, कर्सिव राइटिंग का प्रशिक्षण सोनाली राठी, इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण डॉ. आजाद, डांस जूनियर का प्रशिक्षण रुचिका शर्मा, नेल आर्ट का प्रशिक्षण आरती पांचाल, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण रूपाली शर्मा, ढोलक प्रशिक्षण योगिता वासवानी, डांस सीनियर का प्रशिक्षण सचिन शर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण ऐश्वर्या सोनी, सिलाई प्रशिक्षण गरिमा सोनी तथा ड्राइंग जूनियर का प्रशिक्षण गौरव पोपटानी द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अभिरुचि शिविर प्रकल्प प्रभारी रेखा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से शिविर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया।। शिविर के उद्घाटन समारोह में शाखा सचिव रामनिवास जैन , कैलाश चन्द जैन,सूर्य प्रकाश विजय, लोकेश शास्त्री , यशवंत बैली, नंदलाल गर्ग , रामधन प्रजापत ,पुरुषोत्तम काबरा , महिला संयोजिका अंजू विजय, संस्कार संयोजक आभा बेली, प्रकल्प प्रभारी रेखा मंत्री, सरोज साहू, सरिता विजय, सुमन जैन, राधा विजय, मधु काबरा, ममता विजय, कैलाश देवी सोनी, संगीता विजय, मधु गर्ग एवं ज्योति विजय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापत ने प्रभावशाली ढंग से किया ।शिविर को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा प्रथम दिन ही लगभग 150 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में शिविर के माध्यम से बच्चों को नई कला, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास के विविध आयामों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
दिनेश वैष्णव की रिपोर्ट