बघेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
बघेरा 14 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) कस्बे के सलारी गेट स्थित अंबेडकर सर्किल पर आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामअवतार मेघवंशी ने की।
पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। उपस्थित सभी नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।वक्ताओं ने रेखांकित किया बाबा साहेब का संघर्षइस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सीताराम जी पंवार ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन और उनके कड़े संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा और संकल्प के दम पर समाज को नई दिशा दी।
अतिथियों ने किए विचार साझा
सत्यनारायण जी गुर्जर (अध्यक्ष, ब्रह्माणी माता मंडल) ने बाबा साहेब के सामाजिक समरसता के संदेश को दोहराया। दिनेश जी चतुर्वेदी (सदस्य, उपभोक्ता मंच) ने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर बल दिया। उमेश जी कोली (बघेरा CHC) एवं चेतन जी झारोटिया ने बाबा साहेब के विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता और उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रामअवतार मेघवंशी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।