13 April 2026

सामाजिक अंकेक्षण टीम ने पंचायत कार्यों का किया भौतिक सत्यापन

0
IMG-20260408-WA0026

कुशायता,08 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) सामाजिक लेखा, परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी, जयपुर द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार ग्राम पंचायत आमली में सामाजिक अंकेक्षण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई। मंगलवार से शुरू हुए इस अंकेक्षण के तहत पंचायत में संचालित विकास कार्यों की गहन जांच की जा रही है।

बीआरपी अभिषेक गुनरात के नेतृत्व में सामाजिक अंकेक्षण टीम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम द्वित्य माह में महात्मा गांधी नरेगा योजना व प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत कराए गए कार्यों की पत्रावली की जांच के साथ-साथ स्थलीय भौतिक सत्यापन किया।बुधवार को टीम ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अभिलेखों का अवलोकन करने के पश्चात ग्राम आमली , माधोपुर , मेहरू खुर्द एव आमली खेड़ा में संबंधित विकास कार्यों का मौके पर जाकर सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामीणों से व्यक्तिगत संपर्क कर जॉबकार्ड का भी सत्यापन किया गया।सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा जांच उपरांत आगामी 13 अप्रैल को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंकेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत की जाएगी।

ग्राम सभा की कार्यवाही एवं विवरण पंचायत निर्णय एप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा।अंकेक्षण कार्य में ब्लॉक संसाधन व्यक्ति अभिषेक गुनरात के साथ ग्राम संसाधन व्यक्ति शिव शंकर जांगिड़ , पुष्पा गर्ग एवं ललिता रेगर मौजूद रहे। ग्राम पंचायत प्रशासन सरपंच (प्रशाशक) शायरी देवी, ग्राम विकास अधिकारी तेजराम मीणा, कनिष्ठ सहायक कविता राठौड़ द्वारा सामाजिक अंकेक्षण टीम को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जा रहा है। (1) कुशायता,,,फोटो कैप्शन:पंचायत कार्यों का भौतिक सत्यापन करती सामाजिक अंकेक्षण टीम। हंसराज खारोल कुशायता—हंसराज खारोल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page