13 April 2026

ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्य के विरोध में सावर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
IMG-20260408-WA0016

सावर 8 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका )ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कार्य करवाने के विरोध में शिक्षक संघ सियाराम उप शाखा सावर द्वारा उपखंड अधिकारी सावर को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन की कटौती किए जाने का विरोध जताया।

ज्ञापन में कहा गया कि यह कटौती अनुचित है और इसे तुरंत वापस लिया जाए। यदि कटौती को यथावत रखा जाता है तो संबंधित अवधि का नियमानुसार उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए साथ ही वर्ष में प्रधानाध्यापक द्वारा दिए जाने वाले अधिकृत अवकाश को दो से घटाकर एक करने के निर्णय को भी वापस लेने की मांग की गई।शिक्षकों ने बताया कि जून माह में अत्यधिक गर्मी और लू के कारण छोटे बच्चों के लिए विद्यालय आना और अध्ययन करना कठिन हो जाता है। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

उन्होंने मांग की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूर्ववत 17 मई से 30 जून तक रखा जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष विष्णु सिंह राठौड़, सचिव रामचंद्र खटीक, राज्य प्रतिनिधि हंसराज लोधा सहित रामस्वरूप खटीक, लबन किशोर मीणा, भगवत सिंह शक्तावत, अनिल कुमार बेरवा, अनिल कुमार जैन, मनीष कुमार पारीक, हबीबुर रहमान, अख्तर हुसैन, भागचंद माली, सत्येंद्र कुमार, कमलेश कहार, नरेश कुमावत, देवराज गुर्जर, जय सिंह मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।ज्ञापन सावर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव द्वारा प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page