13 April 2026

अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर ने 13 वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

0
Screenshot_2026-04-04-20-57-44-54_7352322957d4404136654ef4adb64504

कुशायता 04 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) एससी/एसटी एक्ट की बहाली के लिए हुए भारत बंद के दौरान संघर्ष एवं आंदोलन में शहीद हुए 13 वीर सपूतों की स्मृति में 2 अप्रैल 2026 को अम्बेडकर संघर्ष समिति सावर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके संघर्ष को नमन किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अम्बेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम पंवार, कोषाध्यक्ष कालुराम जी शेरस्या, सचिव विनोद पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनजी आलोरिया, समिति के मार्गदर्शक उम्मेद सिंह जी दीदावत सहित अनेक सदस्यों ने भाग लेकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का समापन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page