भामाशाह द्वारा किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता में सहयोग
कुशायता 05 मार्च (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बस स्टैंड के पास में भामाशाह एवं वार्ड पंच दिलखुश खाती पुत्र जगदीश खाती निवासी कुशायता के सहयोग से विद्यालय में मुख्य द्वार का निर्माण करवाया गया तथा मुख्य द्वार के ऊपर विद्यालय के नाम का बोर्ड भी लगवाया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर की सुंदरता और पहचान में बढ़ोतरी हुई है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय सिंह, अध्यापक गजराज सिंह मीणा, समाजसेवी भानु प्रताप सिंह शक्तावत, हिम्मत सिंह शक्तावत, वरिष्ठ अध्यापक यशपाल सिंह मीणा, सीताराम बेरवा, अध्यापक गोपाल मीणा, चेतन प्रकाश धोबी, प्रेम सिंह मीणा (शारीरिक शिक्षक), नन्द किशोर खटीक सहित ग्रामीण नागरिक बलवीर मीणा, , राधेश्याम खाती आदि मौजूद रहे।विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने भामाशाह दिलखुश खाती का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिसर में जनसहयोग से चारदीवारी निर्माण करवाने के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया। ग्राम पंचायत कुशायता के ग्रामवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए दिलखुश खाती का धन्यवाद ज्ञापित किया।