IFFCO / IFFCO-MC द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
बांदनवाड़ा 21 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/चंद्रप्रकाश टेलर) कस्बे में शनिवार को IFFCO-MC की ओर से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IFFCO से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक निर्भय चौधरी जी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कादेड़ा जीएसएस के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक, सिंघावल जीएसएस के अध्यक्ष, पड़ंगा जीएसएस के व्यवस्थापक, IFFCO-MC से शिवदत्त जी, SFA जयंत जांगिड़, MDE धनराज धाकड़ सहित कुल 157 लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में निर्भय चौधरी जी ने कहा कि संस्था समाज सेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहती है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है।चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्टिक (छड़ी) भी वितरित की गई, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सहायता मिल सके।शिविर में ग्रामीणों, अध्यक्षों एवं सरपंचों ने इस पहल की सराहना की। उपस्थित लोगों ने IFFCO-MC के इस सामाजिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों, डॉक्टरों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।