भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए नियमित सहायकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ
ब्यावर 19 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य हेतु जिला एवं चार्ज स्तर (शहरी/ग्रामीण) के नियमित सहायको का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण गुरूवार को साइंस अकेडमी, विनोद नगर, ब्यावर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट की अध्यक्षता में किया गया।
तीन दिन चलेगा शिविर
यह प्रशिक्षण 19 फरवरी से 21 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी ने नियमित सहायको को निर्देशित किया कि चार्ज स्तर पर नियुक्त सभी नियमित सहायक तकनीकी प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझें तथा प्रायोगिक अभ्यास को प्राथमिकता दें, ताकि जनगणना कार्य का सफल एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकें।उक्त प्रशिक्षण शिविर में चार्ज स्तर के नियमित सहायकों को जनगणना 2027 हेतु तैयार किये गये ऑनलाईन पोर्टल CMMS, HLBC Web Application, HLO Mobile App के बारे में जनगणना कार्य निदेशालय से पधारे प्रशिक्षित प्रशिक्षकों दिनेश रेगर एवं करण यादव द्वारा सम्पूर्ण प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।