9 February 2026

मीणा समाज चोखला समिति धानेश्वर की विशाल बैठक संपन्न

0
IMG-20260208-WA0001

कुशायता, 08 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित बालाजी महाराज मंदिर परिसर में 8 फरवरी 2026 (फाल्गुन बुदी 7) को प्रातः 10:15 बजे समस्त मीणा समाज चोखला समिति धानेश्वर की विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष प्रेमचंद मीणा ठीठोडा माफी ने की।
बैठक से पूर्व पंच-पटेलों द्वारा बालाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान लगभग 210 गांवों से मीणा समाज के पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। गोरधा निवासी गोपाल मीणा, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा एवं भवानीराम मीणा ने बताया कि बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विशेष रूप से श्री शिव मंदिर धानेश्वर में 25 मई 2026 (सोमवार) को प्रस्तावित कलश चढ़ाने के मुहूर्त को लेकर समाज बंधुओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर में कलश विधि-विधान से चढ़ाए जाएंगे तथा किसी प्रकार की बोली नहीं लगाई जाएगी। डेमो कलश, यश माला निर्माण एवं प्रसादी वितरण को भी मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु सात प्रकार की कमेटियों का गठन किया गया।

कलश चढ़ाना कमेटी


प्रेमचंद मीणा (सोकिया का खेड़ा), महादेव मीणा (हूणा का खेड़ा), मदन मीणा (बडला), शंकर मीणा (चिकलिया), लालाराम मीणा (कादी सहना), गोपाल मीणा (आमली), प्रेमचंद मीणा (टिटोडा) आदि।

हवन जोड़ा कमेटी:


पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा (गोरधा), लाडूराम मीणा (टोपा), भंवरलाल मीणा (काशीपुरा), सोकिद मीणा (सणगारी), सुरेंद्र मीणा (गोरधा) आदि।

भोजन व्यवस्था कमेटी:


लाडूराम मीणा (रामपुरा), ग्यारसीलाल मीणा (कोटड़ी), रामेश्वर मीणा (आमली), अंबालाल मीणा (कीडवा का झोपड़ा), मोहनलाल मीणा (सोकिया का खेड़ा), कालूराम मीणा, दुर्गालाल मीणा, शंभूलाल मीणा, बबलू मीणा, रामचंद्र मीणा, सोजीराम मीणा, महावीर मीणा, राजू मीणा, देवकिशन मीणा, सुखदेव मीणा, शिवराज मीणा, रायमल मीणा, प्रभुलाल मीणा सहित अन्य सदस्य।

विवाह कमेटी:


देवेंद्र मीणा (अध्यापक, आमली), लादूराम मीणा (टोपा), लालाराम मीणा (कादी सहना), गोपाल मीणा (आमली), ग्यारसीलाल मीणा (कोटड़ी), मदन मीणा (बडला), भवानीराम मीणा (गोरधा), महादेव मीणा (हूणा का खेड़ा), सोजीराम मीणा (टिटोडा), रामचंद्र मीणा (कुशायता) आदि।

मालक्रम कमेटी:


प्रेमचंद मीणा (टिटोडा), रामप्रसाद मीणा (अध्यापक, आलौली), कालूराम मीणा (सोकिया का खेड़ा), मोहनलाल मीणा (कोटड़ी), लालाराम मीणा (कादी सहना), प्रहलाद मीणा (भीमपुरा), रायमल मीणा, भवानीराम मीणा सहित अन्य सदस्य।

निगरानी कमेटी:


गोपाल मीणा (आमली), मोहनलाल मीणा (कोटड़ी), रामेश्वर मीणा (भीमपुरा), मदन मीणा (बडला), राजू मीणा (सोकिया का खेड़ा), देवकिशन मीणा, प्रभुलाल मीणा, ओमप्रकाश मीणा, शंकर मीणा, अशोक मीणा आदि।

टेंट व्यवस्था:


शिवराज मीणा (रामपुरा), महावीर मीणा (शिवपुरी), गोपाल मीणा (शिवपुरी), महादेव मीणा (भीमडावास), श्रीराम मीणा (गुरुजी का खेड़ा), बनालाल मीणा, बेनाथ मीणा, नीरप्रकाश मीणा, सुरेश मीणा, चेतन मीणा, शशिकुमार जगदीश मीणा दिनेश मीणा सहित अन्य सदस्य।बैठक में अध्यक्ष प्रेमचंद मीणा, उपाध्यक्ष गोपाललाल मीणा, सचिव लालाराम मीणा, सहसचिव रामप्रसाद मीणा, कोषाध्यक्ष धनराज मीणा, पूर्व सरपंच गंगाराम मीणा, भवानीराम मीणा, प्रभुलाल मीणा, चेतन कुमार मीणा, सुरेश कुमार मीणा, महावीर मीणा, सोहन मीणा, दश सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। ओर अंत गोरधा मीणा समाज की तरफ से भोजन करवाया गया है| ओर बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page