भारतीय जनता पार्टी ने राखी राठौड़ को राजस्थान महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी
सरवाड़ 02 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/ओमप्रकाश सिंह राठौड़) भारतीय जनता पार्टी ने राखी राठौड़ को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा की नगर पार्षद और पार्टी प्रवक्ता के तौर पर अहम भूमिका अदा की इससे पहले राठौड़ जयपुर में ख्यातनांव गांव में गणित की शिक्षक रहे गणित में एम एस सी के साथ ही एल एल बी कर कानून की जानकारी भी है ।

राखी के ससुर कृषि विशेषज्ञ प्रोफेसर विजय सिंह शेखावत उदयपुर विश्वविद्यालय में ए बी वी पी से जीतने वाले पहले छात्र संघ अध्यक्ष रहे थे उन्हें भानु कुमार शास्त्री ने उम्मीदवार बनाया था राखी राठौड़ के महिला भाजपा मोर्चा अध्यक्ष बनने पर क्षैत्र के कार्यकर्ताओं सहित राजपूत समाज के कर्नल रघुवीर सिंह राठौड़ नारायण सिंह हिंगोनिया होनहार सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान केंसर सिंह अंशुमान सिंह राठौड़ दिनेश्वर सिंह राठौड़ सहित कई ने रेखा राठौड़ को बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व भाजपा का आभार व्यक्त किया।