18 January 2026

समाजोपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रा अध्यापिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

0
IMG-20251212-WA0018

केकड़ी 12 दिसंबर(केकड़ी पत्रिका/अम्बा लाल गुर्जर)श्री मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, अजमेर रोड केकड़ी में चल रहे छह दिवसीय ‘समाजोपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर’ के चौथे और पांचवें दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा अध्यापिका होने ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा एवं आचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चौथे दिन आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में गार्गी सदन की प्रतिभागी ने ‘भैरू जी ना ना ना बाजे घूघरा’ तथा आनंदीबाई सदन ने ‘आयो रे आयो म्हारो ढोलना’ गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियदर्षिनी सदन ने ‘घूमर घूमर’ पर द्वितीय एवं अहिल्याबाई सदन ने ‘चल झमकूडी’ पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दिन हुई फ्रूट सलाद प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले सदन ने प्रथम, शिव शक्ति सदन ने द्वितीय तथा विजयलक्ष्मी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। पाँचवें दिन आयोजित विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में अहिल्याबाई सदन ने भारत के विभिन्न राज्यों की वेशभूषा की शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सावित्रीबाई फुले सदन द्वितीय एवं विजयलक्ष्मी सदन तृतीय रही।’वेस्ट से बेस्ट’ प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फुले सदन ने प्रथम, शिव शक्ति सदन ने द्वितीय एवं कल्पना चावला सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अहिल्याबाई सदन की नारायणी गुर्जर प्रथम, आनंदीबाई सदन की पूजा बैरवा द्वितीय तथा गार्गी सदन की भारती लौट तृतीय रहीं। इसी सत्र में, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत, केकड़ी परिवहन कार्यालय की सूचना सहायक प्रियंका पोसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी तथा सभी को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलाई।

इस अवसर पर श्रीभागचन्द विजय, जीवराज खारोल, महावीर वर्मा, रामलाल सैनी, सोनू खटीक, रामप्रसाद साहू, रामलाल खटीक, विनोद कुमार लौहार, कमलेश शर्मा, निर्मला वैष्णव, सीमा लोहार, रजनी चौहान, रेखा कंवर, साकेत बाकलीवाल, प्रिया जैन, दीपक भारती, दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व आनंदीबाई सदन से टोनू साहू, पायल मीणा, व वंशिका हावा ने और सावित्रीबाई फुले सदन की ममता यादव, निकिता कंवर राठौड़ एवं रुचिका शर्मा ने कुशलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page