15 February 2026

आहुजा परिवार की वृंदा ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय गुजरात में सेकंड सेमेस्टर में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस लाकर कस्बे का नाम किया रोशन

0
Screenshot_2025-12-12-20-42-35-27_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
  • न्यायाधीश बनने का लक्ष्य है

केकड़ी 12 दिसंबर (केकड़ी पत्रिका ) बार एसोसिएशन केकड़ी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा की लाडली बिटिया ने वृंदा आहूजा ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सिलवासा गांधीनगर में थर्ड सेमेस्टर व द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस लाकर अपने परिवार तथा कस्बे का नाम रोशन किया।वृंदा के पिता एडवोकेट मनोज आहुजा ने बताया कि वृंदा ने जयपुर की टैगोर इंटरनेशनल स्कूल से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर कक्षा 12 वीं की मेरिट में नाम दर्ज करवाया था तथा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण करने पर उसका चयन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सिलवासा गांधीनगर में हुआ है जहां पर वह बीए.एलएलबी की 5 वर्षीय कौर्स की पढ़ाई कर रही है।

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय कौर्स के तीसरे सेमेस्टर व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट आने पर आहूजा परिवार की और से वृंदा का अभिनन्दन कर माँ त्रिपुरे सहित परमात्मा का शुकराना करते हुए लाडली बिटिया के ऊपर ऐसा ही आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर वृंदा के दादाजी ओमप्रकाश आहूजा ने बताया कि वृंदा का न्यायाधीश बनने का सपना जल्दी ही पूरा होगा।

इस ख़ुशी के मौक़े पर आहूजा परिवार के शंकर,नरेश आहुजा,जतिन सहित आहुजा परिवार के सदस्यों ने बिटिया वृंदा को इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।वृंदा ने इस उपलब्धि के लिए श्रेय अपनी माता व्याख्याता चंद्रावती तेजवानी,पिता एडवोकेट मनोज आहूजा व संस्थान के शिक्षकों को दिया है।वहीं इस मौक़े पर जब बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इकी जानकारी हुई तो उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा को बधाई व शुभकामनायें दी।इस मौक़े पर आहूजा व उनके साथियों ने सभी अधिवक्ता साथियों को मिठाई खिलाकर इस ख़ुशी को सेलिब्रेट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page