कांग्रेस के प्रथम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी का भव्य स्वागत आज ब्यावर में
बिजयनगर 24 नवम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) ब्यावर जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष श्री किशोर चौधरी के जिले में प्रथम आगमन पर आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।यह कार्यक्रम आज बुधवार, 26 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित केसरी नंदन गार्डन, सतपुलिया, ब्यावर पर आयोजित होगा।
इस स्वागत समारोह में कांग्रेस परिवार के सभी वरिष्ठ नेताओं, पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायकगण, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीगण, पार्षदगण, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजनइशिका जैन,अध्यक्ष, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ब्यावरममता जैन ,प्रवक्ता, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर द्वारा किया जा रहा है।कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल, स्वागत की तैयारियाँ पूर्ण।