5 December 2025
IMG-20250909-WA0012

बिजयनगर 09 सितंबर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) मंगलवार अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर गणपति विसर्जन के स्वरूप को सृजन के रूप में मनाया ।

बारूपाल परिवार द्वारा हर वर्ष गणपति विसर्जन को इको फ्रेंडली रूप में सीमित पारिवारिक तरीके से पिछले 5 वर्षों से मनाया जा रहा है परंतु इस बार लाइफ लाइन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की पहल पर गणपति विसर्जन को विसर्जन ना करके नए सृजन के रूप में गणपति की विसर्जन की मिट्टी को पौधों में सम्मिलित करके सभी लोगों को पौधे गणपति के आशीर्वाद के रूप में वितरित किए गए एवं सभी लोगों को संस्थापक लक्ष्मण सामरिया द्वारा शपथ दिलाई गई कि हम इस पौधे को नन्हे बालक की तरह पालेंगे पोसेंगे एवं सीचेंगे और पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आज से हम भी गणपति विसर्जन को मनाएंगे विसर्जन के रूप में नहीं सर्जन के रूप में मनाएंगे जिससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत होने से बचाए रखने में भी सहयोग प्रदान करेंगे जिस प्रकार कई लोग गणपति विसर्जन को स्वच्छ पानी में नहीं विसर्जन करके अशुद्ध जल में छोड़ आते हैं जिससे कि धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है साथ ही जलप्रदूषण का खतरा भी सदा बना रहता है ।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शशि बाला सोलंकी पूर्व सभापति नगर परिषद ब्यावर एवं अध्यक्षता गोपाल सिंह रावत क्रेशर वाले संस्था के प्रदेश संयोजक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर बी सी सोढ़ी पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ब्यावर( संस्था संरक्षक) ने शिरकत की इस अवसर पर कई मातृशक्ति एवं नन्हे बालक बालिकाएं एवं बुद्धिजीवी वर्ग के समाजसेवी उपस्थित रहे उन सभी ने कार्यक्रम की इस पहल की खुले हृदय से प्रशंसा की एवं समाज में इस तरह से विसर्जन को सामाजिक पर्यावरण में सामाजिक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए संकल्पित हुए कार्यक्रम के अंत में मनोज बारूपाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मुहिम को जन जन तक पहुंचाने की अपील की एवं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिन्होंने मिशन लिया एक पौधा मां के नाम उसी क्रम में आज सभी को एक पौधा देकर “हरियालो राजस्थान”के प्रति जागरूक किया ।

इस अवसर पर भारती बारूपाल, शीला देवी,शिखा अरोड़ा,निर्मला सामरिया, ममता छीपा, प्रेम राठी, लक्ष्मी भटनागर, प्रमिला कुमावत, मीना साधवानी, कोमल टांक, हर्षिता बारूपाल, प्रवीण सिंगारिया, ओमप्रकाश बारूपाल,दिनेश बारूपाल, पंकज बारूपाल, धर्मांशु बारूपाल, विजय गुप्ता स्काउटर सुरेश फुलवारी, राकेश झांकल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page