13 July 2026

जन्माष्टमी पर्व : भोलेनाथ ने धारण किया कृष्णा का स्वरूप

0
IMG-20250816-WA0058

बिजयनगर 16 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) ब्यावर स्थानीय अजमेर रोड हंस नगर स्थित गोवर्धन कॉलोनी में स्थापित भगवान गोवर्धन महादेव मंदिर में आज जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुंबई की तर्ज पर दही की हांडी तोड़ने का भी दर्शन कराया गया।। विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम चौहान ने बताया कि विशाल राजपुरोहित आदित्य चौहान और विशाखा राजपुरोहित के सानिध्य में मंदिर में विराजित भोलेनाथ का कृष्ण के स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। आकर्षक दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमर पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान घनश्याम चौहान, रमेश शर्मा, मुकेश काबरा, रामेश्वर शर्मा, आदित्य शर्मा गौड़, सुबोध शर्मा, तरुण कुमावत, गुंजन जैन, दिनेश आचार्य, रमेश शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी महावीर जी वैष्णव ने आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page