14 May 2026

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 में सोकिया का खेडा के दो छात्राओ का चयन होने पर विद्यालय में खुशी की लहर,

0
IMG-20250707-WA0004

कुशायता, 07 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेडा के दो छात्राओ का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 में छात्रा का चयन होने पर विद्यालय में खुशी की लहर

स्कूल के अध्यापक सत्यवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा ममता कुमारी मीणा पुत्री खेमराज मीणा निवासी गोपालपुरा, निशा कुमारी मीणा पुत्री उदय लाल मीणा सोकिया का खेडा ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली जिसमें आगामी कक्षा 9-12 तक राजकीय विधालय में अध्ययनरत रहने पर प्रति वर्ष 12000 रुपये( कुल =48000 रुपये) मिलेंगे ।

स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी, अध्यापक प्रेमचंद मीणा,राम प्रसाद मीणा, सत्यवीर सिंह,शारीरिक शिक्षक गौरव दाधीच एवं स्टाफ साथी ने छात्राओ को बधाई एवं आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page