अति0 जिला कलक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के निमोद शिविर का निरीक्षण किया।
केकड़ी 7 जुलाई 2025 (केकड़ी पत्रिका ) अति0 जिला कलक्टर केकड़ी श्री चन्द्रशेखर भण्डारी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत उपखंड केकड़ी के ग्राम पंचायत निमोद शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर मे अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इन शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ देना है। इसके लिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को उसका हक वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने उपस्थित सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से कैंप की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली एवं सभी को निर्देशित किया कि समय पर कैंप में आने वाली समस्याओं का समाधान करें शिविर मे सभी विभागों ने अपनी योजनाओ से आमजन को लाभान्वित किया। किसानों को खाद एवं बीज के मिनी किट तथा प्रोपर्टी कार्ड का वितरण किया गया।अति0 जिला कलक्टर ने आमजन से अपिल कि है निर्धारित दिनांक को ग्राम पंचायत मे आयोजित शिविर मे आकर लाभ प्राप्त करें।