14 June 2025

करंट की चपेट में आने से विधवा महिला व पुत्री _दामाद की मौत, निर्मीणाधीन मकान की तराई करते समय हुआ हादसा,एक अन्य पुत्री का उपचार जारी,,

0
IMG-20250604-WA0006(1)

सावर 04 जून (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) निकतवर्ती ग्राम गाँव बिसुदनी में बुधवार को निर्माणाधीन मकान की तराई के दोरान 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से विधवा महिला व उनकी बेटी दामाद की मौत हो गई है| हादसे में महिला की एक अन्य बेटी भी गंभीर रूप से झुलाज गई है हादसा बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे हुआ है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी निवासी प्रेमी देवी दरोगा (80) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था|हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा,निर्माण कार्य में मदद के लिए उनकी बेटी ओर दामाद भी आए हुए थे|

बुधवार को सुबह तराई के दोरान प्रेम देवी माया देवी (45) दामाद कंवर लाल (50) निवासी कादेडा केकड़ी व एक अन्य बेटी तारा देवी दरोगा (22) मकान के उपर से गुजर रही11 हजार बिजली लाइन से चपेट में आ गए हैं| घटना के बाद मोके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया है| करंट की चपेट में आने से चारो बुरी तरह झूलझ गए हैं|

मोके पर पहुंची सावर पुलिस, शुरू की जांचस्थानीय लोगों ने सभी को सावर के राजकीय अस्पताल में पहुचाया गया जहाँ चिकित्सको ने प्रेम देवी दरोगा माया देवी दरोगा व दामाद कंवर लाल को मृत घोषित कर दिया गया है• वही तारा देवी दरोगा का गंभीर हालत में इलाज जारी है| सुचना मिलने पर सावर पुलिस मोके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी जुटाई पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं| बताया जाता है कि प्रेम देवी दरोगा पति लादू राम दरोगा की पहले से ही मृत्यु हो चुकी है ओर उनके पांच बेटिया ही है| बैरिया ओर जवाई मकान निर्माण में मदद करने के लिए आए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page