पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व मे सरवाड़ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी संविधान बचाओ रैली मे लेंगे भाग

0
IMG_20250425_213706_772

सरवाड़ 26 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) ब्लॉक कांग्रेस सरवाड़ केअध्यक्ष डॉ श्यामलाल बैरवा ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण देश में संविधान बचाओ अभियान का आगाज किया गया है उसी के तहत संविधान बचाने की प्रथम रैली राजस्थान जयपुर के रामलीला मैदान न्यू गेट,रामनिवास बाग के सामने आयोजित की जा रही है। जिस तरह से देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है संविधान को बचाने की जरूरत है ।

बड़े नेता रहेंगे मौजूद

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ,पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ,पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेता रैली व सभा को संबोधित करेंगे।

क्षेत्र के कार्यकर्ता होंगे शामिल

पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा के नेतृत्व मे केकड़ी विधान सभा के सरवाड ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारीगण, मण्ड़ल अध्यक्ष,पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी,पूर्व पार्षद एवं चारों अग्रिम संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य,प्रत्याशीगण,पंचायत समिति सदस्य,प्रत्याशीगण, सरपंच, पंचायत अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे|

हसंराज खारोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page