मेवदाकला में संत सेवा आश्रम बना आस्था का केंद्र,गौपुष्टि महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

0
Screenshot_2025-04-18-16-28-19-51_7352322957d4404136654ef4adb64504

मेवदाकला 18 अप्रेल(केकड़ी पत्रिका) श्री राम धाम संत सेवा आश्रम चौसला कॉलोनी मेवदाकला में आयोजित होने वाले गौपुष्टि महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

यज्ञ आचार्य पंडित राधा शरण शर्मा ने बताया कि नवकुंडीय को गौपुष्टि महायज्ञ एवं भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को आश्रम के महंत रघुवीर दास महाराज का दसविधि स्नान, हिमाद्रि संकल्प ,नान्दी श्राद्ध, तथा गणपति पूजन के साथ गोपुष्टि महायज्ञ की शुरुआत हुई।

आश्रम संचालक कर्ता महंत रघुवीर दास महाराज 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक नव कुण्डीय गौपुष्टि महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।19 अप्रैल को कलश यात्रा, मूर्तियों का नगर भ्रमण ,मंडप प्रवेश ,पंचांग पूजन ,ब्राह्मण वरण एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ तथा 20 अप्रैल को अरणीमंथन अग्नि स्थापना, नवग्रह पूजन, मूर्तियों के संस्कार प्रारंभ, 25 अप्रैल को हवन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना पूर्णाहुति संतो के द्वारा प्रवचन विशाल भंडारा एवं संतों की विदाई सहित कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।

आश्रम पर यज्ञ के दौरान 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा वक्ता पीठाधीश्वर महंत राघवदास महाराज अयोध्या तथा 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 के बीच दोपहर 3:15 बजे नानी बाई रो मायरो कथा रस अवधेश दास महाराज द्वारा किया जाएगा। यज्ञकर्ता ने बताया कि इस मिनी महाकुंभ में अति विशिष्ट अतिथि ध्यान योगी उत्तम स्वामी महाराज बांसवाड़ा, ध्रुव दास महाराज सूरत गुजरात, सुखराम दास महाराज चित्रकूट, डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया संस्थापक अध्यक्ष से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री , शत्रुघ्न गौतम विधायक केकड़ी तथा चंद्र सिंह जैन राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद सहित के आथित्य में आयोजित होगा।इस आयोजन को लेकर आश्रम पर यज्ञशाला एवं संत महात्माओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए झोपड़िया तथा कथा के लिए विशाल पांडाल तैयार किए गए है।

यज्ञ की सभी तैयारियां अंतिम दौर में है। इस महायज्ञ में शुक्रवार को कई आश्रम से जुड़े संत का आना शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम को लेकर यज्ञ साल एवं कथा के लिए विशाल पांडाल तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page