राज. शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक शाखा केकड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
केकड़ी 04 (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक शाखा केकड़ी के व्याख्याताओ ने शिक्षा विभाग द्वारा उप प्रधानाचार्य (एल-14 )कैडर को समाप्त कर नए पद वरिष्ठ व्याख्याता (एल- 14) के पद स्वीकृत किए जाने का विरोध किया है।
पी एम श्री प्रधानाचार्य कालूराम सामरिया , संयोजक रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में एडीएम चंद्रशेखर भंडारी केकडी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन दिया गया ।
रेसला के महामंत्री बिरदी चंद सैनी ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उप प्रधानाचार्य के पद को खत्म करके एक नए पद वरिष्ठ व्याख्याता स्वीकृत किया गया है,इसका संगठन विरोध करता है। सैनी ने कहा कि इस पद की संरचना के संबंध में संगठन से कोई वार्ता नहीं की गई। इस संबंध में राज्य सरकार तथा व्याख्याताओ दोनों को ही गुमराह किया गया है।

विभाग द्वारा पूर्व में उपप्रधानाचार्य के 12421 स्वीकृत पद समाप्त करने के बाद अगर नवीन पद वरिष्ठ व्याख्याता सृजन की आवश्यकता थी तो यह पद एल-15 से कम बिल्कुल स्वीकार नहीं है।
संगठन द्वारा मांग की गई कि यदि सरकार वरिष्ठ व्याख्याता का पद सृजन करना चाहती है तो विषय विशेष की बजाय सामान्य एल- 15 का पद सृजित किया जाए अथवा व्याख्याता से ही सीधे प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की जावे।
ज्ञापन देने के लिए प्रधानाचार्य कालूराम सांमरिया,संयोजक रामेश्वर चौधरी,विनोद कुमार जैन,महामंत्री बिरदी चंद सैनी , हरिनारायण बीदा,अशोक कुमार पाटीदार , रमेश डसानिया,राजेंद्र जैन, शंकर लाल रेगर ,हरिराम दरोगा, घीसालाल चौधरी, राजेश मीणा, अंशु माथुर, मीता व्यास, विजयलक्ष्मी मीणा ,नीरज सारस्वत, पदम पहाड़िया, आभा कुमावत सहित अनेकों व्याख्याता मौजूद थे।