21 July 2026
IMG-20250330-WA0045

केकड़ी 30 मार्च(केकड़ी पत्रिका) विकास परिषद, शाखा केकड़ी द्वारा भारतीय नववर्ष चैत्र कृष्ण, विक्रम संवत 2082 का भव्य स्वागत किया गया । परिषद के अध्यक्ष महेश मंत्री ने बताया कि नव संवत्सर के शुभ अवसर पर रविवार 30 मार्च को प्रातः 7.30 बजे से घंटाघर पर आम जन मानस को तिलक लगा कर एवं नीम कोपले कालीमिर्च, मिश्री का मिश्रण का प्रसाद देकर हिन्दू नव वर्ष पर शुभकामनाएं देकर, सनातन धर्म एकता का संदेश दिया ।

तिलक लगाती महिलाएं

कार्यक्रम में सभी पुरूष सदस्य सफेद कुर्ता पायज़मां एवं महिला लाल /पीली साड़ी पहने हुई थी । कार्यक्रम के दौरान परिषद के संरक्षक रामनरेश विजय , सचिव दिनेश वैष्णव ,वित्त सचिव भगवान माहेश्वरी, प्रांतीय प्रभारी सर्वेश विजय ,बहादुर सिंह शक्तावत, रामनिवास जैन,महावीर पारीक, ओम प्रकाश मेडतवाल , भंवरलाल बज ,पुरूषोतम काबरा , अनिल राठी,टीकम चंद जैन (pt) विष्णु कुमार तेली , लोकेश शास्त्री ,चेतन बंसल, राकेश माहेश्वरी , शिवकुमार बियानी ,सरोज नरूका , आभा बैली , सरिता विजय ,शांता माहेश्वरी ,अरुणा माहेश्वरी सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page