राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

0

केकड़ी 13 जनवरी (केकड़ी पत्रिका न्यूज) शहर के राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की। इसके बाद मुख्य वक्ता देवीलाल जोशी सहायक आचार्य हिंदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। विवेकानंद जी आज भी युवाओं के आदर्श हैं। युवा जागरूक, ऊर्जावान एवं चरित्रवान होना चाहिए। उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। स्वामी जी ने सेवा भाव के साथ कर्म करने पर महत्व दिया। कार्यक्रम में खेमराज जी, जयंत जी आदि संकाय सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चेतन लाल रेगर ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं ज्ञान परंपरा के साथ विज्ञान, तकनीकी एवं भौतिक ज्ञान पर भी बल दिया था। उन्होंने विद्यार्थियों को विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी ज्योति मीना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शहजाद अली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page