21 July 2026

ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण टीम ने किया पंचायत कार्यों का किया भौतिक सत्यापन

0
IMG-20241201-WA0004

कुशायता 01 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/हंसराज खारोल) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय पर रविवार को सामाजिक अंकेक्षण टीम ने पंचायत कार्यो का भौतिक सत्यापन किया और सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा 01 दिसम्बर से 06 दिसंबर तक सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा|

तत्पश्चात 07 दिसम्बर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें गत प्रथम 6 माह में हुए कार्योँ का लेखा जोखा अंकेक्षण दल द्वारा पढ़कर सुनाया जाएगा।

सामाजिक अंकेक्षण में नरेगा से संबंधित कच्चे पक्के कार्य,15 वित्तीय कार्य,स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय,नरेगा साइड,सीसी सड़के, ग्रेवल सड़क,आदि का अवलोकन किया जाएगा। मुख्यालय पर ऑडिट दल तथा सरकारी अधिकारियों द्वारा सीसी सड़के और नरेगा साइड का अवलोकन किया गया।

ऑडिट दल मे बी,आर,पी,अभिषेक गुनरात, वी,आर, पी,केशव कृष्ण बागड़ी बाबूलाल कहार,पुष्पा चौहान, सोना कुमारी साधु, रेखा शेखावत तथा सरपंच पपिता देवी मीणा, प्रतिनिधि सोहन लाल मीणा और ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के कनिष्ठ सहायक देवेंद्र वर्मा और वार्ड पंच सुरेश कुमार मेघवंशी व मेट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page