21 July 2026

केकड़ी जिला भौगोलिक दृष्टि से उचित, हर हाल में कायम रहना चाहिए: सुमेर चारण

0
Screenshot_2024-09-28-17-57-11-52_7352322957d4404136654ef4adb64504

केकड़ी 28 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर (AICC) और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुमेर चारण ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केकड़ी जिले को यथावत बनाए रखने की अपील की है। चारण ने पत्र में केकड़ी की सांस्कृतिक और भौगोलिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसे जिला बनाया था, जो आज विधिवत रूप से कार्यरत है।

केकड़ी लेकर लोगो की भावनाएं बताई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा केकड़ी जिले को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं पर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि सरकार इसे फिर से अजमेर जिले में शामिल करने की योजना बना रही है। चारण ने क्षेत्रीय विधायक के मौन रहने पर भी सवाल उठाए हैं, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

छोटे जिले विकास का मार्ग

चारण ने हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों के छोटे कस्बों को जिला बनाए रखने के उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि केकड़ी जिला बना रहे तो यहां के लाखों लोगों का विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि केकड़ी जिले को यथावत बनाए रखने की कृपा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page