गोरधा ग्राम के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर एक दिवसीय खरीफ महिला कृषक प्रशिक्षण

0
IMG-20240920-WA0018

कुशायता,20 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज) ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र गोरधा पर शुकवार को एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें उन्त कृषि की अच्छी पैदावार के बारे में महिलाओं को कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने भाग लिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत गोरधा के कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने उपस्थित महिलाओं को बीज उपचार,भूमि उपचार, जैविक खेती बुवाई से पूर्व संतुलित मात्रा मे उर्वरक प्रयोग करने की सलाह दी । प्रमाणित बीज मूंग एम एच.421,एम एच 1142 सिक्का ज्वार सी एस वी 15,17,23,41,27, बाजरा ,तिल,उडद, मूग आदि की उन्नत किस्म की जानकारी दी सभी महिलाओ को निराई आवश्यक रुप सेकरने की सलाह दी ।

सहायक कृषि श्रवण कुमार आचार्य ने बताया कि खेतो मे खरपतवार की समस्या नही रहे।मूंग का उडद की फसल मे खरपतवार नियंत्रण हेतु थापर 1 लीटर500 लीटर पानी को मिलकर सप्रे करने की सलाह दी ।कीट नेस्को हेतु जैविक विधि से कीटनाशक बनाने की विधि की विस्तार से जानकारी दी।

कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा ने विभागीय योजना की जानकारी देते हुए फार्म पॉन्ड पाइपलाइन फवारा फडयंत्र कृषि कुषि तारबंदी पोध संरक्षण एंव अनुदान की विस्तार से जानकारी दी।

उपस्थित महिलाओं को वृक्षारोपण के बारे में बताया एवं छायादार एवं फलदार पौधे लगाने की जानकारी दी पर्यावरण सुधार हेतु एवं प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाओं को अर्जित ज्ञान के आधार पर तीन महिलाओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय महिला को कृषको को प्रश्न उत्तर के आधार पर चयन कर पुरस्कार वितरण गया है जिसमे प्रथम स्थान घीसी देवी बलाई पत्नी गोपाल बलाई दूसरा स्थान पर पिंकी कुमारी देवी मीणा पत्नी हरि सिंह मीणा ने और तीसरा स्थान पर छाउ देवी बलाई रही है।

पिंकी कुमारी मीणा,कन्या देवी बलाई, छाहु देवी बलाई, गीता देवी बलाई,नन्दू देवी भील, हगामी देवी बलाई,सहायक कृषि अधिकारी श्रवण कुमार आचार्य कृषि पर्यवेक्षक रामदयाल मीणा,गोरधा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक हरि सिंह मीणा, कृषि मित्र रामदेव बलाई, मुलचन्द बलाई, बिसुदनी बांध के बाई नहर के अध्यक्ष गोपाल बलाई, आदि मोजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Ck Innovation | CoverNews by AF themes.

You cannot copy content of this page