21 July 2026

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्र कराएं पॉलिसी नवीनीकरण

0

जयपुर, 26 अप्रैल(केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में जिन परिवारों की पॉलिसी वैद्यता अवधि 30 अप्रैल समाप्त हो रही है, वे परिवार शीघ्र पॉलिसी का नवीनीकरण कराएं। पॉलिसी नवीनीकरण होने पर ही उन्हें 1 मई, 2024 से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। 

यह है अंतिम तारीख: योजना में स्वास्थ्य बीमा का कवरेज निरंतर प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार  30 अप्रैल, 2024 तक आवश्यक रूप से पॉलिसी का नवीनीकरण कराएं। पॉलिसी नवीनीकरण ई-मित्र के माध्यम से या स्वयं की एसएसओ आईडी द्वारा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page