भाजपा मंडल अध्यक्षों ने जिलाधीश सहित प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की,

0

केकड़ी 11 दिसंबर,(केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के शिष्ट मंडल ने सोमवार को जिलाधीश विश्वमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, व केकड़ी उपखंड अधिकारी विकास पंचोली से भेंटकर केकड़ी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए व हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। शिष्ट मंडल में केकड़ी शहर मण्डल अध्दक्ष अनिल राठी, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, ब्राह्मणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर व पवन साहू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page