21 July 2026

सुधासागर स्कूल के विद्यार्थी जिला स्तर पर बॉक्सिंग एवं कराटे प्रतियोगिता में अव्वल, राज्य स्तर पर हुआ चयन।

0
Picsart_23-09-27_21-38-56-117

केकड़ी 27 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67वी जिला स्तरीय बॉक्सिंग एवं कराटे प्रतियोगिता में केकड़ी के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी और विजेता का खिताब जीतकर राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं।

प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि सुधासागर स्कूल में कक्षा बारह विज्ञान संकाय में अध्ययनरत छात्रा मीनल पांडे पुत्री सुनील पांडे ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 80 किलो 17 वर्ष आयु छात्रा वर्ग में भाग लेकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सुधासागर स्कूल के कक्षा छह के छात्र रुद्राक्ष भंडारी पुत्र डॉक्टर अरुण भंडारी ने कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये खिलाड़ी अब बॉक्सिंग के लिए उदयपुर एवं कराटे के लिए रामगंजमंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, उपप्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा एवं समन्वयक श्रीनारायण शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page