21 July 2026

बघेरा में 67 वि जिला स्तर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ

0
Screenshot_20230919_173723

बघेरा 19 सितंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) कस्बे में मंगलवार 19 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 67 वि जिला स्तर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बघेरा के प्रधानाचार्य वीर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे ये प्रतियोगिता 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी । इस खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक, भामाशाह तथा उद्योगपति धर्मेंद्र सिंह भाटी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच लालाराम जाट ने की ।विशिष्ट अतिथि केसर लाल चौधरी, नाथू सिंह खड़िया,महेंद्र ट्रेलर,पंचायत समिति सदस्य संदीप पाठक, प्रधानाचार्य छोटू लाल, भंवर लाल चौधरी, इंसाफ अली, रामावतार मेघवंशी, महावीर साहू, महात्मा गांधी विद्यालय प्रिंसिपल आदि थे साथ ही साला परिवार के सदस्य,सीताराम तंवर वरिष्ठ अध्यापक, संजय चौधरी वरिष्ठ अध्यापक नंदकिशोर जोशी,वरिष्ठ अध्यापक, दीप्ति शर्मा पीटीआई, हरीनारायण माली, LDC मीनाक्षी धाभाई, राजकुमारी महावार वरिष्ठ अध्यापिका, राम लाल झरोटिया, रतन लाल बलाई आदि मौजूद रहे। मंच संचालन सरोज नरुका ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page