21 July 2026

अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 सितंबर को, पोस्टर का किया विमोचन

0
Screenshot_20230816_092419

केकड़ी 16 अगस्त/बुधवार  (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल) केकड़ी शहर में आगामी  10सितंबर 2023को जैन अग्रवाल युवा परिषद केकड़ी के तत्वाधान में अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समाज की प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान – इस सम्बंध में अध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज , बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज व मुनि श्री सुश्रुत सागर महाराज के आशिर्वाद एवं प्रेरणा से आदिनाथ वाटिका राजपुरा रोड केकडी में जैन अग्रवाल समाज चौरासी का प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वर्ष 2023 मे कक्षा 10 व 12 में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ,सी ए, बी टेक ,नीट , आईआईटी, राजकीय व प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा ।

महाराज जी ने पोस्टर का किया विमोचन – महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया बुधवार को कार्यकारिणी के सदस्यों ने डिग्गी ग्राम में जाकर आचार्य इंद्रनंदी जी व बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन करवाया तथा ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक जारी किया ।ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है ।

ये थे उपस्थित- इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिहंल, मुकेश जैन, ज्ञान चन्द जैन, राजेंद्र जैन, महावीर जैन, रितेश जैन, दिलिप जैन आदि ने आचार्य श्री का आशिर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page