कुशायता के जलदायक विभाग के पम्प हाउस पर किया वृक्षारोपण
कुशायता, 07 जुलाई (केकड़ी पत्रिका न्यूज पोर्टल/हंस राज खारोल) ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के जलदायक विभाग के पम्प हाउस पर रविवार को वृक्षारोपण किया गया, देख रेख की जिम्मेदारी ली गई ।जिसमें आंवला, कांचनार, नीम,करंज, बिल्व, गुलमोहर, शीशम, अशोक, जामुन, अमरूद आदि पौधे लगाए गए इस मौके पर ग्रामिणजनो को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अहवान किया गया । सुपरवाइजर नवीन शर्मा कुशायता पम्प हाउस के संचालक चेतन कुमार कहार, नोरत कुमार कहार, गोपाल गोस्वामी, नोरत साहू, रामनिवास मीणा, भवानी शंकर कहार, मुकेश कुमावत हंसराज खारोल आदि मोजूद थे।