21 March 2026

पियूष जांगिड़ ने परीक्षा में 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया गांव का नाम रोशन

0
Screenshot_2024-05-24-19-33-30-85_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बांदनवाड़ा24 मई (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल/डॉ. मनोज आहूजा ) समीपवर्ती ग्राम पड़ांगा निवासी हेमराज जांगिड़ के पुत्र पियूष जांगिड़ ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (विज्ञान वर्ग) में उत्कृष्ठ अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया।सुरेश जांगिड़ ने बताया कि पियूष जांगिड़ ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे भिनाय मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया है।

जांगिड़ के उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने पर गांव में खुशी का माहौल है तथा पीयूष सहित परिवार के सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें देने वालों का ताँता लगा हुआ है।सुरेश जांगिड़ ने बताया कि पीयूष शेखावाटी सीनियर सेकंडरी स्कूल लोसल (सीकर) में अध्ययनरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page