23 March 2026

हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर,बैठक हुई आयोजित

0
IMG-20240406-WA0012

केकड़ी 06 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) आगामी हिंदू नववर्ष और नवरात्रा स्थापना को लेकर शुक्रवार 05 अप्रैल को नववर्ष महोत्सव समिति केकडी खण्ड की बैठक पटेल आदर्श विद्या निकेतन सापणदा रोड पर खण्ड संरक्षक सुभाषचंद भाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

मीडिया संयोजक रोहित जांगिड़ ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष के उपलक्ष पर नववर्ष महोत्सव समिति के तत्वाधान में सर्वसमाज द्वारा विशाल शोभायात्रा आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के समापन पर विशाल हुनुमान चालीसा का पाठ होगा तत्पश्यात संत आशीर्वचन के रूप में श्रद्देय श्री महंत हरिदास महराज एवं श्रद्देय श्री महंत राधे बाबा निर्मोही का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह होंगे मंचासीन: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्रद्देय श्री उमाशंकर मंचासिन रहेंगे।

विभिन्न मार्गो से गुजरेगी शोभायात्रा: शोभायात्रा पटेल मैदान से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के साथ पटेल मैदान पर ही हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। बैठक में सम्पूर्ण कार्ययोजना का विभाजन कर प्रमुख जिम्मेदारीयों का समिति के कार्यकर्ताओं में वितरण किया गया।

बैठक में रहेमौजूद : बैठक में समिति उपाध्यक्ष रमेश सांगरिया,खण्ड संयोजक गोविंद सोनी,यशवंत बैली, महावीर सिंह भाटी,बिरदीचंद वैष्णव,बंशीलाल जांगिड़,पुखराज तोषनीवाल,राधेश्याम भाटी,भंवरलाल जांगिड़,नगर सयोंजक हेमराज सैनी,सहसंयोजक ऋषिराज चौधरी,मीडिया प्रमुख दिनेश वैष्णव,दिनेश चौहान,आलोक व्यास,महेश मंत्री,संजय सैनी,रमेश शास्त्री,सन्नी लक्षकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page