6 August 2026

भारत विकास परिषद की नवीन शाखा ‘महाराणा प्रताप’ का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, सेवा-संस्कार-संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

0
IMG-20260806-WA0001

केकड़ी, 6 अगस्त( केकड़ी पत्रिका) भारत विकास परिषद, केकड़ी की पालक शाखा के संरक्षण में संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत नवगठित ‘महाराणा प्रताप शाखा’ का भव्य दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार को अजमेर-जयपुर रोड बाईपास स्थित प्रेम मेरिज गार्डन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित शाखा के पदाधिकारियों ने विधिवत दायित्व ग्रहण करते हुए परिषद के सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन विस्तार के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

शाखा के वरिष्ठ सदस्य रामनरेश विजय ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गा कर किया गया । कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ तथा प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी ने मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहकर संगठन की कार्यशैली, सेवा परियोजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाला परिवार है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।अतिथियों ने नवदायित्वधारी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई शाखा के गठन से केकड़ी में परिषद की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा अधिकाधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा।समारोह में पालक शाखा एवं नवीन शाखा के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

पालक शाखा की ओर से अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत सचिव रामनिवास जैन एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित शाखा का स्वागत किया।नवीन महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विकास जैन, सचिव जगदीश प्रसाद पारीक तथा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने दायित्व ग्रहण करते हुए विश्वास दिलाया कि शाखा समाजहित के विभिन्न सेवा, स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करेगी तथा परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही महिला संयोजिका के रूप में सुधा तोषनीवाल और प्राची जैन ने दायित्व ग्रहण किया। इस दौरान समारोह में महेश मंत्री भगवान महेश्वरी, यशवंत बेली, महावीर प्रसाद पारीक, अनिल राठी, श्याम माहेश्वरी, समाजसेवी रामगोपाल सैनी, उद्योगपति शिवरतन मूंदड़ा, चंचल कुमार चौकड़ीवाल ,राजेंद्र जैन, सत्यनारायण न्याति , विश्व हिंदू परिषद के चंद्र प्रकाश विजय , राम अवतार चौधरी व नवीन कार्यकारिणी मे शपथ लेने वाले सदस्य धर्मराज चौधरी, रामनरेश विजय (सेनापति जी), घनश्याम सुभानी , हिमांशु फतेहपुरिया, दीपक जैन, ओमप्रकाश नायक, व सदस्य डाक्टर जे एल मेघवाल,राकेश सोनी, रवि कारीहा,रोमिल जैन,रवि मुनिया,अशोक लाहौर सम्मिलित हुए।

समारोह में भारत विकास परिषद के बड़ी संख्या में सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने संगठन की एकजुटता का संदेश देते हुए समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों के लिए स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने आत्मीय वातावरण में सहभागिता निभाई। संचालन प्रांतीय प्रभारी अधिकारी सर्वेश विजय ने किया। भारत विकास परिषद् की परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page